विधानसभा सत्र के पहले दिन इंडिया गठबंधन का जनता के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शनप्रदेश में बेरोजगारी – महंगाई चरम पर, किसानों को बोरी का वजन घटाकर धोखा दिया जा रहा, आवाज सुनी नहीं जा रही – आराधना मिश्रा मोना, नेता विधानमंडल दल कांग्रेस SIR में धांधली कर लोगों के वोट के अधिकार को छीना जा रहा – आराधना मिश्रा मोना, नेता विधानमंडल दल कांग्रेस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल,BJP सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं, सरकार का पूरा तंत्र सिर्फ झूठे प्रचार और धार्मिक ध्रुवीकरण में व्यस्त- आराधना मिश्रा मोना, नेता विधानमंडल दल कांग्रेस प्रदेश के जनता से जुड़े मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य बदहाली, और SIR में धांधली में को लेकर कांग्रेस – समाजवादी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने संयुक्त रूप से विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया









