Thursday, February 26, 2026
spot_img
23.3 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026
spot_img
Homeप्रदेशसोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व भाजपाइयों ने मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ...

सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व भाजपाइयों ने मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ मनाया

सोमनाथ मंदिर की सहस्राब्दी स्मृति और सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ को सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाते हुए भाजपा लखनऊ महानगर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने चारों धाम मंदिर विराम खंड २ में, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सुजानपुर कैंट के प्राचीन अमरनाथ मंदिर और हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजन किया।

नीरज सिंह ने दर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1951 में पुनर्निर्माण के उपरांत सोमनाथ मंदिर देशवासियों को समर्पित किया गया था। उस भव्य समारोह की 75वीं वर्षगांठ को प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।
नीरज सिंह ने कहा कि यह पर्व हमें याद दिलाता है कि भारत की सभ्यता किसी एक कालखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ने वाली जीवंत चेतना है।

आनंद द्विवेदी ने कहा कि जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर पहला आक्रमण हुआ था। इसके बाद शताब्दियों तक बार-बार हमले हुए, लेकिन भक्तों की आस्था और राष्ट्र के संकल्प ने हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व उन अनगिनत वीरों और श्रद्धालुओं को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!