Thursday, February 26, 2026
spot_img
30.6 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026
spot_img
Homeप्रदेश“हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प

“हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह आज लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस (निकट पुराना RTO कार्यालय) में व्यापारी समाज द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए नीरज सिंह जी ने कहा कि
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक वैश्विक पहचान बनाई है। मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न ने देशवासियों में स्वदेशी के प्रति एक नई चेतना जगाई है। अब समय है कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर ‘हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी’ का संकल्प लें, ताकि भारत के उत्पादों की गूंज विश्व मंच पर और प्रबल हो।”उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत केवल आर्थिक नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन रहा है। यह अभियान उसी दृष्टि को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जो राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और स्वदेशी भावना से जुड़ी है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर व्यापारी समाज से राजेन्द्र गुप्ता,वरिष्ठ समाजसेवी इंदिरा उपाध्याय , अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना जी’, हाफिज जलील अहमद, रितेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर अभियान संयोजक अभिषेक खरे ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “स्वदेशी अपनाओ – भारत बनाओ” का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

LATEST POST

POPULAR POST

error: Content is protected !!