पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज के संगम पर स्नान करने की परंपरा, इस दिन से शुरू होता है माघ मेला और कल्पवास
2026 की शुरुआत पौष पूर्णिमा से हो रही है। तिथियों की गड़बड़ की वजह से ये पर्व दो दिन 2 और 3 जनवरी को रहेगा। पौष पूर्णिमा 2 जनवरी शाम 6.53 बजे शुरू होगी और 3 जनवरी की दोपहर 3.32 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर प्रयागराज के संगम पर स्नान करने की परंपरा है और इस दिन से यहां माघ मेला और कल्पवास की शुरुआत होती है।








