https://acommuniquenetwork.co.in

https://acommuniquenetwork.co.in

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधियो ने बूथों पर सुना ”मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133 संस्करण को भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ सुना।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या 34 स्थित डी.वी.एल. लॉन, बुद्धेश्वर चौराहा पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ सुना।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मन की बात कार्यक्रम के बाद मीडिया से बताया कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम विषयों को लेकर चर्चा करते हैं और समस्त देशवासियों को इससे प्रेरणा मिलती है खास बात यह है कि लगातार मन की बात के माध्यम से देशवासियों से जुड़े होकर प्रधानमंत्री जी ने कभी राजनीति बातें नहीं की समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रेरित हो इसको लेकर कार्य किया इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा है सरकार का मंत्री हो या संगठन का पदाधिकारी या बूथ का पदाधिकारी हो सभी लोग मन की बात सुनते हैं।

वही जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मध्य विधानसभा के बूथ संख्या 253 स्थित हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सुना ।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बीकेटी विधानसभा के चिनहट स्थित बूथ संख्या 470, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा ने उत्तर मंडल एक के बूथ संख्या 18, पूरब विधायक ओ पी श्रीवास्तव ने पूरब मंडल एक, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने बूथ संख्या 421 ग्रीन वुड अपार्टमेंट गोमती नगर विस्तार पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा मंडल एक पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. रिशी चौरसिया, महामंत्री सतेंद्र सिंह, मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, वहीं हलवासिया कोर्ट में महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, भाजपा, भाजपा नेता सुधीर हलवासिया, मंत्री आनन्द पाण्डेय, पूरब विधानसभा के बूथ 350 पर महानगर उपाध्यक्ष दीपू शुक्ला, जीडी शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *