Advertisement
WhatsApp Image 2026 04 30 at 13.17.07

लखनऊ उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा और विधान परिषद का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण मुद्दा मुख्य केंद्र में रहेगा।सरकार की ओर से सार्थक चर्चा की तैयारी की गई है और सदन में महिला सदस्यों को अधिक अवसर देने की योजना है। वहीं समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।सूत्रों के मुताबिक महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न होने को लेकर सत्ता पक्ष विपक्ष को जिम्मेदार ठहराएगा, जबकि विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल उठाएगा।इसको लेकर सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है जहां सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।