भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के बंगले पर 50 लाख की लूट हो गई. बदमाशों ने उनके हाथ पांव बांधकर घटना को अंजाम दिया. उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. मामला कल रात यानी सोमवार की रात का है.
उन्हें इसी महीने 1 अक्टूबर को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं. सोमवार को यानी कल लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में अपना चार्ज संभाल कर रात में कानपुर पहुंचे. घर के पास में ही फार्म हाउस पर रुके थे. जहां ठहरे थे, वहीँ वारदात हो गई
पार्टी में नयी जिम्मेदारी मिलने पर 2 दिन पहले ही नेताजी ने भरे मंच से जोरदार भाषण दिया. उसमें कहा कि आज यूपी सुरक्षित हाथों में है.गुंडे बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।
