Advertisement

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा

लखनऊ विद्युत उपकेन्द्र गहरु (सरोजनी नगर) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा। जेई विनय कुमार द्वारा आधिकारिक एस्टिमेट तीन लाख के अलावा अतिरिक्त दो लाख रुपये रिश्वत की मांग । साक्ष्य में वीडियो उपलब्ध, जिसमें ठेकेदार और ऊपरी अधिकारी के साथ मैनेज करने व काम जल्द कराने की बातचीत दर्ज । आठ रो हाउस (विकसित कालोनी) के लिए विद्युत कनेक्शन में आधिकारिक एस्टिमेट तीन लाख के बजाए मांगे पांच लाख। विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर रही यह घटना। विद्युत वितरण उपकेन्द्र गहरु (सरोजनी नगर) का मामला।