लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर वाहन क्षतिग्रस्त घटनास्थल से लखनऊ की दूरी बताई जा रही है 100 किलोमीटर टोल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप, बोले कैमरे नहीं चलते”लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक कार में तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई पीड़ित वाहन चालक का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद उसने टोल कर्मियों को घटना की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज की मांग की। इस पर टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा कि “कैमरे नहीं चलते हैं।” इस जवाब के बाद चालक ने टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं घटना के बाद कार वाहन चालक ने 112 पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की वाहन चालक का कहना है की पुलिस भी टालमटोल का रही है अगर पुलिस आगे टोल पर सूचना दे तो टोल के पास गाड़ी को रोका जा सकता है फिलहाल ट्रक ने टक्कर मारकर लखनऊ की ओर निकल चुका है अब देखने वाली बात है कि ट्रक चालक पकड़ा जाता है या रफू चक्कर होता है
