गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व पार्षद हाजी खलील का चौथा निकाह विवादों में घिर गया है 70 वर्षीय नेता ने 20 वर्षीय युवती से शादी की है, जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। दरअसल, आज मंगलवार को नाजरीन अपने बेटे के साथ कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और एडिशनल पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि हाजी खलील हर शादी के बाद पत्नी और बच्चों को छोड़ देते हैं या घर से निकाल देते हैं।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
नाजरीन का कहना है कि पति हर पत्नी से बच्चे पैदा करते हैं और फिर कुछ समय बाद उन्हें छोड़ देते हैं। अब 20 साल की लड़की से निकाह कर उसे घर ले आए हैं। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

1988 में पहला निकाह = 8 बच्चे
1991 में दूसरा निकाह = 3 बच्चे
2010 में तीसरा निकाह
2026 में चौथा निकाह

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *