भारतीय जनता पार्टी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल’ को लेकर विपक्ष के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार शाम राजधानी में महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली गई, जो लोकभवन से शुरू होकर अटल चौक तक पहुंची।

यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेता और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में मशाल लिए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों को घेरा।

पार्टी का कहना है कि सदन में बिल गिरने के बाद अब सड़क पर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले लखनऊ में जनाक्रोश महिला पदयात्रा भी निकाली गई थी, जिसमें योगी आदित्यनाथ समेत मंत्री शामिल हुए थे।

उधर, मशाल जुलूस को देखते हुए हजरतगंज और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *