पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की भारी पराजय के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी। ममता ने साफ कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है, बल्कि उसे हराया गया है।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा, “हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से थी। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। 2004 के बाद से मैंने इस तरह का अत्याचार और उत्पीड़न नहीं देखा। इस बार चुनाव आयोग मुख्य विलेन रहा है।
उन्होंने आगे कहा, “अगर भाजपा ने निष्पक्ष और स्वच्छ चुनाव लड़कर जीत हासिल की होती तो मुझे कोई शिकायत नहीं होती। लेकिन हम हारे नहीं हैं, भाजपा ने ये जीत चुराई है।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप
ममता ने विशेष intensive revision (SIR) प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि इससे 90 लाख नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जब तृणमूल कांग्रेस अदालत पहुंची तो 32 लाख नाम वापस जोड़े गए, लेकिन इसके बाद अचानक और 7 लाख नाम जोड़ दिए गए। ममता ने पूछा, “यह सात लाख नाम कैसे और किस आधार पर जोड़े गए, कोई नहीं जानता।
मोदी-शाह पर सीधा हमला
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर तृणमूल कांग्रेस को हराने की साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर तरह के हथकंडे अपनाए।
ममता ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए, मारपीट की। हर स्तर पर अनुचित तरीके से हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचाया गया।”
‘मेरे इस्तीफे का सवाल नहीं’
ममता बनर्जी ने इस्तीफे के सवाल पर कहा कि मेरा इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं. हम चुनाव हारे नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजभवन जाएंगी. इस पर ममता ने कहा कि हम नैतिक रूप से जीते हैं. मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी. पार्टी सदस्यों के साथ आगे की स्ट्रैटेजी पर चर्चा की जाएगी. मैं अब बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं सड़कों पर लौटूंगी. उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं था बल्कि चुनाव आयोग से था. चुनाव आयोग ने बीजेपी के लिए काम किया.
उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है. सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया. राहुल, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने मुझे फोन किया. इन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है. कल अखिलेश यादव आ रहे हैं.
ममता ने कहा कि अब मैं आजाद पंछी की तरह हूं. मुझे कुछ काम करने हैं. लेकिन हम लड़ना नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे लोगों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया है. उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों पर भी हमले किए. बीजेपी ने उनसे कहा कि हम तुम्हारा रेप करेंगे.
ममता ने कहा कि बीजेपी ने अपने गुंड़ों के साथ हमले करने शुरू कर दिए है. पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है. हमने नारा दिया था- बदलाव चाहिए, बदला नहीं. ये जवानों की वाहिनी है या गुंडों की वाहिनी है? उन्होंने कहा कि पहले राउंड की काउंटिंग के बाद ही मीडिया ने कहना शुरू कर दिया था कि बीजेपी इतनी सीटों पर आगे है. बीजेपी के गुंडों ने मुझ पर भी हमला किया. मेरी पीठ और पेट पर लात मारी गई.

‘DEO ने कहा था कि काउंटिंग में खेल होगा’
ममता ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि जब मैं बूथ पर पहुंची तो सीएपीएफ ने कहा कि आप अंदर नहीं जा सकती. मैंने आरओ को लिखित शिकायत दी. इसके बाद डीईओ रणधीर आए. उन्होंने 15 दिन पहले कहा था- काउंटिंग में खेल होगा. लेकिन हम वापस आएंगे. हम लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और मेरे साथ है. लोकतंत्र की हत्या हुई है. जिस तरह से महाराष्ट्र, बिहार में लोकतंत्र की हत्या की गई।

TMC ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई
ममता बनर्जी ने कहा कि धांधली कर हमें हराया गया है. हम इस पर एक्शन ले रहे हैं. हमने 10 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग समिति का गठन किया है. जिन-जिन जगहों पर हमारे पार्टी दफ्तरों को कैप्चर किया गया. यह टीम उन-उन जगहों पर जाएगी. अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गई. हम हारे नहीं है. बीजेपी ने यह जीत चोरी की है. मैंने केंद्रीयबलों को कभी इस तरह व्यवहार करते नहीं देखा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *