लखनऊ ऐशबाग स्टेशन पर मंगलवार को एक ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रेन और उसके सभी कोचों की सघन तलाशी ली। जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और सूचना पूरी तरह झूठी पाई गई।
पूछताछ में पता चला कि तेलंगाना निवासी 26 वर्षीय सैनी जैकी को ट्रेन में बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। इसी वजह से उसने ट्रेन में बम होने की अफवाह फैला दी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *