अयोध्या – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल राम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या जाएंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे का प्रोटोकॉल मंदिर ट्रस्ट को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होने के बजाय किसी अन्य प्रतिनिधि को नामित करने का अनुरोध किया गया है। पहले वीआईपी आगंतुकों की अगवानी प्रायः स्वयं चंपत राय किया करते थे। साफ है कि चंदा चोरी के आरोपों के बीच सरकार द्वारा उनसे दूरी बनाई जा रही है।

