फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया की तिजोरी से गिरवी रखे गए सोने के 96 पैकेट गायब होने का मामला सामने आया है। तिजोरी की चाबी कर्मचारी दिलीप कुमार के पास थी, जो 27 मई से ड्यूटी पर नहीं आया। संदेह होने पर डुप्लीकेट चाबी से तिजोरी खोली गई तो चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर संदीप यादव, कर्मचारी दिलीप कुमार और नरेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

