दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है 5 नवजात बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है

जांच में पता चला कि गिरोह गुजरात और राजस्थान के आदिवासी इलाकों से बच्चों को डेढ़ से दो लाख रुपये में खरीदकर दिल्ली लाता था, अस्पताल में फर्जी डिलीवरी के दस्तावेज और जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उन्हें इलाज या फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए आने वाले संपन्न दंपतियों को 6 से 10 लाख रुपये में बेच दिया जाता था

गिरफ्तार आरोपियों में अस्पताल संचालक डॉ. विवेकी, लैब तकनीशियन प्रतिभा, गिरोह की सरगना ज्योति उर्फ कमलेश, उसकी सहयोगी शालू, सप्लायर सायबाभाई घामर समेत कुल 13 लोग शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *