उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी अपूर्वा दुबे को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। भारत सरकार ने उन्हें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) नियुक्त किया है। अपूर्वा दुबे इससे पहले उत्तर प्रदेश राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) में निदेशक पद पर तैनात थीं और हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त की गई थीं। उनके पति विशाख जी वर्तमान में लखनऊ के जिलाधिकारी हैं।
आईएएस अपूर्वा दुबे को केंद्र में नई जिम्मेदारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बनीं उप सचिव












Leave a Reply