4 7
10 / 100 SEO Score

गोरखपुर में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक के बेटे ने 10वीं की छात्रा के साथ रेप किया। शहर में पढ़ाने के नाम पर उसका 4 महीने तक शारीरिक शोषण किया। जब छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसे गालियां दीं। आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम्हें आगे बढ़ना है या नहीं? तुम्हें शहर में पढ़ना है या नहीं? तुम्हारा पूरा खर्चा मैं उठाऊंगा। बस तुम मेरे साथ संबंध बनाओ।

छात्रा ने कहा- मुझे ये सब कर के आगे नहीं बढ़ना है। तब आरोपी ने उसे धमकाया। कहा कि अगर तुम मेरे सोई नहीं तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा। फिर आरोपी ने छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया।

उसने अपनी छोटी बहन को सारी बातें बताईं। इसके बाद शुक्रवार को गोला थाने में आरोपी प्रबंधक के बेटे के खिलाफ तहरीर दी गयी। पुलिस ने आरोपी पर रेप समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

4 7

15 वर्षीय छात्रा के अनुसार, करीब 4 महीने पहले छुट्‌टी के बाद प्रतीक ने उसे अपने केबिन में बुलाया। केबिन में वह अकेले था। मैं अंदर गई तो उसने मुझे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर उसने उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह उसे फेल कर देगा और बदनाम कर देगा।

आरोपी ने छात्रा से कहा कि दोनों के बीच जो होगा, उसके बारे में किसी को पता नहीं चलेगा। इसके बाद उसके साथ रेप किया। छात्रा ने उस दिन किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातचीत करने लगा।

छात्रा के मुताबिक, आरोपी उससे कहता था कि वह उसे आगे बढ़ाएगा। गोरखपुर शहर में पढ़ाएगा, कमरा दिलवाएगा और उसका पूरा खर्च उठाएगा। उसने यह भी कहा कि वह उसके बाबा से बात कर लेगा। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने 4 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर छात्रा ने यह बात अपनी छोटी बहन को बताई। बहन ने उसे समझाया।

5 4

10 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *