अंकित बालियान हत्याकांड में फरार जेन जी age के दोनो शूटर आर्यन सिंधू और सत्यम कादियान पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों को जिंदा या मुर्दा पकड़वाने अथवा उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को यह इनाम दिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, आर्यन सिंधू पंपू गैंग और सत्यम कादियान गोगी गैंग से जुड़ा है। हत्याकांड में शामली पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए दो शूटरों को हत्या की सुपारी दी गई थी, जबकि सत्यम और आर्यन बैकअप के तौर पर उनके साथ थे। वारदात के बाद दोनों की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हुई थीं।
दोनों के विदेश भागने की आशंका के चलते एयरपोर्ट्स पर लुकआउट सर्कुलर भी जारी कराया गया है।
