g
12 / 100 SEO Score

लखनऊ कानपुर रोड स्थित सीएमएस क्रिकेट मैदान पर रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की टीमों के बीच खेला गया। मैच का टॉस उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। डॉ. नीरज सिंह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

डॉ. नीरज सिंह की टीम इलेवन पार्षदगण ने निर्धारित 15 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 87 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की टीम इलेवन स्कूल प्रबंधक ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और शानदार खेल दिखाते हुए तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 89 रन बनाकर जीत दर्ज की। मेन ऑफ द मैच अनुग्रह द्विवेदी रहें।

मैच के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान पर मौजूद लोगों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

7 1

12 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *