2
8 / 100 SEO Score

दिल्ली– कानून-व्यवस्था के मद्देनजर 10 अक्टूबर को 30 प्रमुख स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका

दिल्ली में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 10 अक्टूबर 2026 को सुबह छह बजे से राजधानी के 30 प्रमुख स्थानों और आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है, दिल्ली यातायात पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है

प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर रोड, पटेल चौक, रेल भवन, संसद मार्ग, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और लोधी रोड फ्लाईओवर सहित अन्य प्रमुख मार्ग शामिल हैं

यातायात पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है, साथ ही गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है

पुलिस के मुताबिक यातायात प्रतिबंधों में जमीनी हालात के आकलन के आधार पर बदलाव किया जा सकता है, यात्रियों को ताजा जानकारी और वैकल्पिक मार्गों के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक मंच @dtptraffic पर नजर रखने की सलाह दी गई है

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *