लखनऊ दिशा प्रगति फाउंडेशन का सातवां स्थापना दिवस समारोह आज संस्था के मुख्यालय जानकीपुरम लखनऊ में मनाया गया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूबी राज सिन्हा (वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन से), कल्याणी वेलफेयर फाउंडेशन से स्वाती चटर्जी , समाज सेवी राकेश पाण्डेय,कवि मुकेशानंद , श्रीमती उषा दीक्षित डायरेक्टर शरद हॉस्पिटल लखनऊ उपस्थित थे
इसके अलावा संस्था के कर्मठ पदाधिकारी सदस्य वह सभी कर्म योगी इस अवसर पर उपस्थित थे इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा नए जुड़े सदस्यों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई
संस्था के मुख्य 6 पदाधिकारियों निधि श्रीवास्तव अनुपमा वर्मा विवेक कुमार, विमला रावत, अभिषेक कुमार, संजना को कर्मयोगी रत्न सम्मान से सम्मानित कियागया।
सीमा तिवारी जी को सेवा शिरोमणि से सुसज्जित किया गया।पूनम श्रीवास्तव,निलय कुमार, वंदना को सेवा रत्न से सम्मानित किया गया।
दिशा प्रगति फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्ष संध्या रावत जी ने दिशा प्रगति फाउंडेशन की शुरुआत व उसके सफर के बारे में संक्षिप्त से बताया और संस्था के कर्मठ पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत एवं धन्यवाद व्यापित किया
7 साल पहले, 31 मार्च 2019 को ‘दिशा प्रगति’ की नींव रखी थी, घर गृहस्थी में व्यस्त गुणकारी महिलाओं को अपने बचे समय में अपनी प्रतिभा का सदुपयोग कर सके । समाजिक पहचान एवं आर्थिक विकास में सहायक हों और स्लम बच्चों के जीवन में प्रगति की एक नई ‘दिशा’ देना।जानकीपुरम के एक छोटे से कार्यालय से शुरू हुआ ।आज लखनऊ के साथ-साथ बाराबंकी, हरदोई और सीतापुर तक फैल चुका है, 150 से अधिक समूहों और 3000 महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा है ।50 से अधिक स्थानों पर हस्तशिल्प की स्टाॅल लगाकर महिलाओं के हुनर को बाजार तक पहुँचाया है।बच्चों के लिए ‘नई दिशा पाठशाला’ और कौशल विकास कार्यशालाएं केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास का माध्यम बनी हैं।पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य कैंप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज से जुड़ने का निरंतर प्रयास किया है।”

Leave a Reply