47 वा भारतीय जनता पार्टी स्थापना के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर एवं जिला लखनऊ द्वारा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन

47 वा भारतीय जनता पार्टी स्थापना के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर एवं जिला लखनऊ द्वारा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन वसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, संजय राय द्वारा भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन किया फिर पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की विधिवत्त शुरुआत की।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, लक्ष्मी कांत बाजपेई, रमापति राम त्रिपाठी, विनय कटियार, कलराज मिश्रा, राजनाथ सिंह का वर्चुअल माध्यम से संदेश कार्यक्रम में प्रसारित किया गया।

जनसंघ के समय के तीन सौ से अधिक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विनय मौर्या द्वारा लखनऊ महानगर से श्याम नंदन सिंह, भारत दीक्षित, लक्ष्मण सिंह, अशोक तिवारी, राजेंद्र तिवारी, रमेश तूफानी, सुरेश तिवारी, मानसिंह, संयुक्ता भाटिया, सुषमा खर्कवाल, रामाशंकर त्रिपाठी, नानक चंद लखवानी, वही लखनऊ जिला से भूपेंद्र शर्मा, भिखारी सिंह, कुंवर जितेंद्र सिंह, सीमाकांत वाजपेई, शिव कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, उमाशंकर त्रिपाठी, राम गुप्ता, सुंदरलाल श्रीधान, डॉ वी एन सिंह, पूर्णिमा वर्मा, राजाराम वर्मा अंग वस्त्र, टोपी, पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया ।

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्षों का फोटो एवं पार्टी के वरिष्ठजनों के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अतिथिगणों ने अवलोकन किया।

फिर कार्यक्रम में लघु फिल्म का प्रसारण किया जिनसे जन संघ के समय लेकर अब तक का इतिहास पर आधारित फिल्म दिखाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि जहां पर आज ये गौरव सम्मान कार्यक्रम किया जा रहा है उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री जी के हाथों कुछ समय पहले ही किया गया था। इस स्थल से पार्टी की मूल भावना ,आत्मा समाहित है। कार्यकर्ता भाजपा में सर्वोपरि होता है। आपके बीच आकर मै अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आपने जो बीज बोया वो आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। आज ये पार्टी दो सीट से शुरुवात कर आज 23 राज्यों में सरकार चला रही है कई जगह सहयोगियों के साथ हमारी सरकार चल रही है। केंद्र में हमारी सरकार है। भाजपा एक परिवार है और हर कार्यकर्ता इसका सदस्य है।वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हर रूप से लोगों को प्रभावित करता है। आज का ये गौरव सम्मान समारोह आपके साथ मुझे भी बहुत गौरवान्वित कर रहा है। हम उस विचार धारा के सैनिक है जो राष्ट्र को सबसे ऊपर रखती है। जब हम संघर्ष कर रहे थे सत्ता से बाहर थे लाठियां खाई लाखों कार्यकर्ताओं के पैसीने खून और संघर्ष से आज हमारी सरकार बनी है। आप कार्यकर्ता संगठन की ताकत है । प्रधानमंत्री के विजन भारत को विकसित राष्ट बनाना है ये हमारा लक्ष्य है।आज हर सेक्टर में पूरे देश में विकास हो रहा है। हमारे पार्टी का संकल्प था धारा 370 को हटाना है उसको भी हमने इस देश से हटाने का काम हमारी सरकार ने किया श्री राम जन्मभूमि का निर्माण करना। निर्माण करके उनका संकल्प पूरा करने का कार्य किया और साथ ही साथ देश ही नहीं पूरे विश्व में गौरव देश दिलाने का काम मोदी जी ने किया 18 से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री जी को सर्वोच्च सम्मान देकर के भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य किया । आप सभी कार्यकर्ताओं जानते के बीच एक सेतु है आप वह कड़ी है जो सरकार की योजनाओं को जनता तक और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचती हैं याद कीजिए वह समय जब हम सत्ता में नहीं थे सड़क को पर संघर्ष था आवाज उठाने पर लाठियां खाई। हर तरह की परिस्थितियों आप लोगों ने देखी आप झुके नहीं आप अपने यह लड़ाई की कुर्सी के लिए नहीं लड़ी बल्कि जनता के हक के लिए रही है गरीबों के सम्मान के लिए लड़ाई और वही यही वजह है कि आज जो सरकार बनी है वह किसी एक व्यक्ति की नहीं आप जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के पसीने और संघर्ष त्याग की सरकार है । यह अपने बूथ स्तर पर जाकर जो मेहनत किया है घर-घर जो जाकर के विश्वास जो बनाया है उसी विश्वास ने हमें यहां पहुंचा है इसीलिए पूरे गर्व से कहना चाहता हूं आप कार्यकर्ता नहीं इस विजय के असली निर्माता आप हैं आप संगठन के ताकत हैं आप ही हमारी पहचान हैं। हमें सरकार बनना ही नहीं हमारा लक्ष्य उससे कहीं बड़ा है हमारा लक्ष्य प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करना है भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है यह लक्ष्य तब ही पूरा होगा जब हम कार्यकर्ता इसे अपना मिशन बनाकर के चलेंगे। भारत की पहचान प्रधानमंत्री जी ने बदलने का कार्य किया है ।
ये विकास का गाथा घर तक नहीं पहुंचेगी तो हमारी मेहनत अधूरी रह जाएगी इसलिए हमें घर-घर तक जाना हर व्यक्ति से मिलना है और सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचना है । हमें सिर्फ सदस्य नहीं सक्रिय समर्पित कार्यकर्ताओं को तैयार करना है और संगठन मजबूत करना है तो विजय सुनिश्चित होती है आज स्थापना दिवस के अवसर पर एक बार पुनः सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं अभिनंदन करता हूं और बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा, जया देवी, योगेश शुक्ला विधान परिषद सदस्य अमरेश रावत, रामचंद्र प्रधान, महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, कुमकुम राजपूत, सीता नेगी, मानवेंद्र प्रताप सिंह, विनायक पांडे, अर्चना साहू, पंकज सक्सेना, सचिन वैश्य, आनंद पांडे, चंद्र प्रकाश अवस्थी, राजेश चौधरी, संकेत मिश्रा, अमित त्रिपाठी मयंक बाजपाई ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

[smartslider3 slider=”2″]

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*