WhatsApp Image 2026 05 05 at 16.45.33 scaled

लखनऊ आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यसमिति योजना बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग को प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु संगठनात्मक, व्यवस्थागत एवं तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026 05 05 at 16.45.34

बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ होते हैं, जो कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अधिकतम कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ नगर निगम सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पास निंदा प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया। इस प्रस्ताव के माध्यम से उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया । वहां उपस्थित पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। निंदा प्रस्ताव के समर्थन में बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं ने जोरदार तालियों और कड़तल ध्वनि के साथ निंदा प्रस्ताव स्वागत किया ।

WhatsApp Image 2026 05 05 at 16.45.34 1

प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने समन्वय, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर बल दिया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बैठक में कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर तक अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सभी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रशिक्षण वर्गों के सफल आयोजन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण, डिजिटल शुल्क जमा, Saral App के माध्यम से सत्यापन, आवास-भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा, एलईडी/प्रोजेक्टर, ऑडियो सिस्टम, पीपीटी प्रस्तुति, पावर बैकअप तथा फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठन की उपलब्धियों एवं सरकार के कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु प्रदर्शनी लगाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व क्षमता में सशक्त बनाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, शंकर लाल लोधी, पूर्व संगठन मंत्री ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा सहित मंडल अध्यक्षगण, लखनऊ महानगर कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 20 seconds