भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 21 एवं 22 नवंबर को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

21 नवंबर, शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 4:10 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचेंगे। शाम 4:55 बजे आवास से प्रस्थान कर 5:10 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे, जहां शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक 5वें स्किल दीक्षांत समारोह एवं राष्ट्रीय टॉपर्स के सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत शाम 6:55 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से प्रस्थान कर 7:05 बजे अपने आवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम लखनऊ में करेंगे।

दूसरे दिन 22 नवंबर, रविवार को प्रातः 11:15 बजे आवास से प्रस्थान कर 11:30 बजे बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां 11:30 बजे से 12:45 बजे तक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:45 बजे विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 1:00 बजे निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:45 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और देहरादून के लिए रवाना होंगे।

देहरादून एवं हरिद्वार के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के उपरांत पुनः रक्षा मंत्री शाम 6:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से 7:00 बजे निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान करेंगे इसके बाद 7:30 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 7:40 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!