समर्पण फाउंडेशन की तरफ से संस्कृत विद्यालय लाल कुआं में छात्रों को यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात से संबंधित प्रश्न पूछे गए एवं बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए कार्यक्रम में समर्पण फाउंडेशन की प्रीति मिश्रा, रिचा मिश्रा ,अजय लक्ष्मी ,भव्यामिश्रा, एकता अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने इसमें हिस्सा दिया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय में प्राचार्य विनोद मिश्रा द्वारा किया गया

छात्रों को यातायात जागरूकता कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा एवं समर्पण फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरण किया गया

समर्पण फाउंडेशन टीम से विशेष साक्षात्कार

लखनऊ के संस्कृत विद्यालय में छात्रों के बीच यातायात जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम समर्पण फाउंडेशन द्वारा किया गया एवं फाउंडेशन के के बारे में हमारे प्रतिनिधि को समर्पण फाउंडेशन की टीम ने बताया

श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय लखनऊ के प्राचार्य श्री विनोद कुमार मिश्रा जी से एक विशेष साक्षात्कार

श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय लखनऊ के प्राचार्य श्री विनोद कुमार मिश्रा से एक विशेष साक्षात्कार श्री विनोद कुमार मिश्रा ने विद्यालय के इतिहास के बारे में बताया तथा समर्पण फाउंडेशन लखनऊ द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता पर छात्रों को प्रोत्साहित किया और इस कार्यक्रम में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया श्री विनोद कुमार मिश्रा ने विद्यालय में पठन-पाठन के विषय में बताया तथा वैदिक गुरुकुल शिक्षा पद्धति के साथ आधुनिक शिक्षा भी इस विद्यालय में दी जाती है इस विषय पर भी बताया ,एक बहुत ही ज्वलंत समस्या पर श्री मिश्रा ने संपूर्ण समाज व सरकारों से निवेदन किया है कि गुरुकुल चुकी आवासीय विद्यालय है तो यहां छात्र रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं आप हम सभी परिचित है गुरुकुल शिक्षा गुरु शिष्य परंपरा किंतु आधुनिक समय में इसे मूर्त रूप नहीं दिया जा रहा है इसके अलावा सरकारी सहायता भी नहीं प्राप्त है जिसके चलते अत्यधिक समस्याएं होती हैं संस्था अपने संसाधनों से इस विद्यालय को संचालित कर रहा है इस विद्यालय से कई महर्षि व विद्वान उन्होंने भी पठन-पाठन किया है किंतु आज इसकी अवस्था बहुत ही दयनीय स्थिति में है विशेष रूप से आवासीय विद्यालय होने के कारण छात्रों के रहने व भोजन की समस्या एक विकराल रूप ले रही है श्री मिश्रा ने सरकार से निवेदन किया है कि प्राचीन गुरुकुल पद्धति पर आधारित इस विद्यालय को भी सरकार अपनी योजनाओं में शामिल करें तथा हमारे प्राचीन शिक्षा पद्धति को फिर से पुनर्धार कर विश्व गुरु बनाने में अपना अमूल योगदान दे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!