भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्षामंत्री लखनऊ के सासंद राजनाथ सिंह के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 10 जुलाई को समय दोपहर 3 बजे से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के विकास नगर आफिस मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया उसके उपरांत विचार गोष्टी आयोजित की जिसमे उपस्थित सभी लोगो ने राजनाथ सिंह के लम्बी राजनैतिक पारी से एक दूसरे को अवगत कराया एंव जन्म दिवस की वधाई दी। उसके उपरांत केक काटा गया उसके उपरांत लड्डू का बितरण किया गया। सबसे महत्वपूर्ण कार्य
राजनाथ सिंह के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ संसदीय क्षेत्र मे लम्बे समय से राजनैतिक एंव समाजिक सेवा से कार्य करने वाले 11 विशिष्ट जनो को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालो मे सर्व प्रथम प्रमोद बंसल अरूण अवस्थी संजय मिश्रा शैलेन्द्र गुप्ता रमेश जयसवाल ब्लॉक प्रमुख देवा बाराबंकी धर्मेंद्र यादव जितेंद्र सिंह शिवराम मिश्रा सुरेश जयसवाल हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी अनिल वर्मा कन्हैयालाल वर्मा नदीम भाई वसीम भाई सहित सभी का सम्मान अजय त्रिपाठी मुन्ना हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी रितेश गुप्ता ताज खान अनुज साहू ने किया।
राजनाथ सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम एंव गोष्टी को सम्बोधित करते हुए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा की देश के लोकप्रिय नेता राजनाथ सिंह का राजनैतिक जीवन बेदाग रहा राजनैतिक जीवन मे संगठन एंव सरकार के बड़े बड़े पदो पर रहने के बावजूद किसी भी प्रकार को कोई दाग नही राजनैतिक जीवन मे जिस भी पद पर रहे सभी जगह समाज हित एंव संगठन हित ही जीवन मे प्रथम रहा लखनऊ संसदीय क्षेत्र के स्वणिम विकास मे राजनाथ सिंह का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को आपना परिवार समझने वाले माननीय राजनाथ सिंह के लम्बी आयु के लिए हम सभी लोग माता रानी से एंव भगवान से प्रार्थना करते है।
संगोष्ठी में हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी राष्ट्रीय प्रभारी भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने कहा कि राजनाथ सिंह सभी समाज के वर्गों का सम्मान करते हैं।और सभी वर्गों का ध्यान रखते हैं।
रितेश गुप्ता भारतीय उद्योग किस व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजनाथ सिंह स्वस्थ जीवन प्राप्त हो जिससे समाज को निरंतर उन्नति प्राप्त हो और विकास होता रहे।
संगोष्ठी में उपस्थित राजेश यादव यासिर अहमद नदीम अहमद ताज खान योगेश अवस्थी ईश्वक मौर्य अनिल मौर्य आदि के साथी मौजूद रहे।















Leave a Reply