24
8 / 100 SEO Score

लखनऊ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षा मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया और गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करने का पावन पर्व है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *