collage 2
9 / 100 SEO Score
collage 2

लखनऊ हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भाजपा लखनऊ महानगर के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। यात्राओं में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक, छात्र शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कैंट विधानसभा मंडल एक की तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्राओं में जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ता और आमजन शामिल हो रहे हैं, वह देश के प्रति उनकी गहरी निष्ठा और राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इसी क्रम में उत्तर-4 मंडल में सुबह आठ बजे डुडौली मंदिर से पवार चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक डॉ. नीरज बोरा शामिल हुए। वहीं कैंट-3 मंडल की यात्रा हेमू कलानी प्रतिमा, नाका चौराहा से विश्वकर्मा मंदिर मकबूलगंज तक निकाली गई। इसमें उपाध्यक्ष विनायक पांडेय उपस्थित रहे। पूर्व-3 मंडल में शाम चार बजे मास्टर चौराहा महानगर से डंडहिया चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक ओपी श्रीवास्तव शामिल हुए।

9 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *