चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी द्वारा निर्माणाधीन डीआरटी सुरंग में अचानक मलबा गिरने से बड़ा हादसा हादसे के वक्त सुरंग के अंदर 25 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे के कारण भीतर ही फंस गए हैं सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं है और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया है, कड़ी मशक्कत के बाद अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा जा रहा है चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं, सुरंग में फंसे बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है
चमोली टनल हादसे पर CM धामी ने जताया दुख सभी को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता’ जिला प्रशासन को राहत-बचाव का निर्देश
उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी पर टिहरी हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट (THDC) के तहत टनल बन रही है।शाम करीब पौने 7 बजे के आसपास टनल में अचानक पहाड़ का मलबा आ गया। उसके साथ पानी भी आया। पूरी टनल में मलबा/पानी भर गया।इसकी चपेट में आकर कुछ लोग घायल हुए हैं। जो शिफ्ट वहां काम कर रही थी, वो फंस गई है।NDRF, SDRF सहित सभी ऑफिसर मौके पर हैं। कुछ लोग रेस्क्यू कर लिए गए हैं।
DM गौरव कुमार – जिला चमोली, उत्तराखंड
