5
8 / 100 SEO Score

लखनऊ हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की योजना-रचना एवं तैयारियों के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सहभागिता तथा आयोजन को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है, जिसमें लाखों लोगों ने विस्थापन, हिंसा और अपनों को खोने का दंश झेला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी और उसके इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से मौन जुलूस निकाला जाएगा, जो लोक भवन पहुंचेगा। इसके बाद 10:30 बजे लोक भवन में संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें वक्तागण विभाजन विभीषिका के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसका लोग अवलोकन कर सकेंगे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल अतीत की त्रासदी को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपना घर-परिवार, संपत्ति और अपनों को खोया। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है, लेकिन नई पीढ़ी को इस इतिहास से परिचित कराना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि वे उस दौर की परिस्थितियों और उसके परिणामों को समझ सकें।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष इकबाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, निर्मल सिंह, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, , उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, दीपक शुक्ला, कुमकुम राजपूत, मनोज गुप्ता, लखविंदर पाल सिंह, मंत्री सतीश मिश्रा, सतवीर सिंह आनंद एवं मीडिया प्रभारी अनुराग साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *