लखनऊ रुद्राभिषेक के साथ भव्य भंडारा, विद्वान पंडितों का सम्मान लखनऊ। हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर जल, पुष्प, बेलपत्र एवं पूजन सामग्री अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से “ॐ नमः शिवाय” का जाप किया।
रुद्राभिषेक आचार्य प्रभात पांडेय, आचार्य संदीप तिवारी एवं पंडित हरि शंकर तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्वान पंडितों को अंगवस्त्र एवं राधा-कृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक अनीता गुप्ता, अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, महामंत्री इंदिरा उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, संरक्षक दीपमाला, समाज सेविका प्रिया गुप्ता, संरक्षक उषा अग्निहोत्री, विशाखा गुप्ता, गीता साहू, पत्रकार रामकृष्ण मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी एवं आशीष तिवारी उपस्थित रहे।
सेवा एवं प्रसाद वितरण में बबीता चौरसिया, कोमल गुप्ता, श्वेता सक्सैना, श्रद्धा श्रीवास्तव,शिखा सक्सेना उर्मिला अग्रवाल, रीना चोरसिया एवं कमलेश गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने होटल के बाहर अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।संस्था के संपादक एवं अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र गुप्ता ‘शिमला परिवार’ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सेवा, एकता, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

