16
8 / 100 SEO Score

लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ‘वीर शहीदों के परिजनों से संपर्क एवं सम्मान’ कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भारतीय सेना के वीर जवान अमर शहीद राइफलमैन सुनील जंग जी के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं महानगर अध्यक्ष ने शहीद सुनील जंग जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा राष्ट्र रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग देश कभी नहीं भूल सकता। शहीद परिवारों का सम्मान पूरे समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी है।

वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धा कैप्टन मनोज पाण्डेय के शौर्य, वीरता एवं राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए उनके परिवारजनों से भेंट-वार्ता की। उन्होंने परिवार का सम्मान करते हुए कहा कि कैप्टन मनोज पाण्डेय का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *