WhatsApp Image 2026 10 03 at 20.35.19
5 / 100 SEO Score

वर्ष-2026 के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि 18 जून के सापेक्ष 12 दिन विलम्ब से 30 जून को उत्तर प्रदेश में आगमन तथा 02 जुलाई को पूरे प्रदेश के आच्छादनोपरांत 23 सितम्बर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वापसी आरम्भ करने के उपरान्त आए ठहराव के बाद आज 03 अक्टूबर को सामान्य तिथि से 2 दिन पूर्व ही प्रदेश के शेष भाग से वापस लौट गया| इस प्रकार वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश में 30 जून को मानसून आगमन से 03 अक्टूबर को प्रदेश से बहिर्गमन तक प्रदेश में मानसून की कुल अवधि 95 दिन रही। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर)-2026 के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक वर्षा सामान्य रही| इस दौरान प्रदेश में जहाँ 746.2 मिमी. के दीर्घावधि औसत के सापेक्ष 8% अधिक कुल 802.9 मिमी० वर्षा दर्ज की गयी वहीं इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 799.2 मिमी० के दीर्घावधि औसत के सापेक्ष 2% अधिक कुल 817.0 मिमी० जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 672.0 मिमी० के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 16% अधिक कुल 782.7 मिमी० वर्षा दर्ज की गयी जो सामान्य श्रेणी में आती हैं| इस दौरान चित्रकूट जनपद में सर्वाधिक 1358.1 मिमी० वर्षा सहित कुल 14 जिलों में 1000 मिमी० से अधिक वर्षा दर्ज की गयी| इसी क्रम में मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश के प्रदेश के 37 जिलों (सोनभद्र, बुलंदशहर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, महराजगंज, अयोध्या, रायबरेली, सीतापुर, बलिया, हाथरस, झांसी, श्रावस्ती, आजमगढ़, गाज़ीपुर, उन्नाव, चंदौली, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर, सिद्धार्थनगर, मैनपुरी, सहारनपुर, कौशांबी, अमेठी, संतकबीर नगर, अलीगढ़, मथुरा, पीलीभीत, हापुड़, मऊ, कानपुर देहात, जौनपुर, भदोही, कुशीनगर, गाज़ियाबाद, देवरिया, शामली) में दीर्घावधि औसत से कम जबकि इतने ही जिलों (संभल, महोबा, हमीरपुर, कानपुर सिटी, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, मेरठ, एटा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बहराइच, प्रयागराज, खीरी, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, बरेली, प्रतापगढ़, औरैया, ललितपुर, लखनऊ, वाराणसी, बदायूं, बाराबंकी, बलरामपुर, फतेहपुर, कासगंज, हरदोई, सुलतानपुर, अमरोहा, रामपुर, गोंडा, बागपत) में दीर्घावधि औसत से अधिक वर्षा के अतिरिक्त आगरा में औसत मानसूनी वर्षा के क्रम में प्रदेश के सर्वाधिक 29 जिलों (अम्बेडकर नगर, अयोध्या, आज़मगढ़, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फ़तेहपुर, ग़ाज़ीपुर, गोंडा, हरदोई, महराजगंज, मिर्ज़ापुर, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, आगरा, अमरोहा, बदायूँ, बागपत, बुलन्दशहर, हाथरस, झाँसी, कासगंज, रामपुर) में सामान्य (NORMAL)मानसूनी वर्षा के साथ जहाँ 17 जिलों (बहराइच, फर्रुखाबाद, खीरी, लखनऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, औरैया, बरेली, बिजनौर, इटावा, फिरोजाबाद, जालौन, ललितपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहाँपुर) में सामान्य से अधिक (EXCESS) तथा 9 जिलों (बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, कानपुर सिटी, एटा, हमीरपुर, महोबा, मेरठ, संभल) में सामान्य से अत्यधिक (LARGE EXCESS) वर्षा दर्ज की गई वहीं 16 जिलों (अमेठी, भदोही, गोरखपुर, जौनपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, मऊ, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, हापुड, मैनपुरी, मथुरा, पीलीभीत, सहारनपुर) में सामान्य से कम (DEFICIENT) मानसूनी वर्षा के अतिरिक्त अन्य 4 जिलों (देवरिया, कुशीनगर, गाजियाबाद, शामली) में यह सामान्य से अत्यधिक कम (LARGE DEFICIENT) रही|

5 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *