नई दिल्ली - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग तक प्रदर्शन के दौरान आज बड़ी संख्या में विपक्ष के सांसदों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया, पुलिस ने विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग तक जाने से पहले ही रोककर तमाम सांसदों व प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई कुछ देर के लिए बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए। बाद में पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव व सपा के सभी सांसद भी प्रदर्शन में शामिल हुए। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को घेर लिया, जिससे खबर लिखे जाने तक पुलिस इन दोनों को वहां से लेकर जाने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। राहुल व प्रियंका ने करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
