6
8 / 100 SEO Score

मुरादाबाद में बढ़ापुर से भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह पर अपने दो नौकरों समेत तीन युवकों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घायल युवक के मुताबिक, चोरी के शक में उन्हें विधायक के महल में रस्सियों से बांधकर उल्टा लटकाया गया। इसके बाद बेल्ट और डंडों से पीटा गया। उनके जख्मों पर नमक रगड़ा और करंट के झटके भी दिए गए।

बताया जा रहा है कि विधायक अपने बेटे के सोने के कड़े चोरी होने से नाराज थे। हालांकि, इतनी पिटाई के बाद भी कड़े बरामद नहीं हुए। पिटाई के बाद तीनों युवकों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद विधायक ने उन्हें अपने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *