2 2
8 / 100 SEO Score

लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत कारोबारी की मां बोली- बेटे को लड़की ने पीटकर फेंक दिया कारोबारी शिवा शर्मा गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे के साथ 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था शिवा कपड़े की दुकान और आंगन नाम से रेस्टोरेंट चलाता था

‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के कई बड़े नेताओं से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’

यह कहना है लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा का।

28 साल के शिवा की 9 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। वह 4 महीने से श्रद्धा के साथ अवध ग्रीन अपार्टमेंट में लिव-इन में रहता था।

मां का आरोप है कि श्रद्धा ने ही बेटे को चौथी मंजिल से धकेला। उनकी शिकायत पर श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मां ने बेटे और श्रद्धा के बीच हुई कुछ चैट भी पुलिस को दी हैं।

गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे अभी फरार है।

वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख 41 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने कुछ गानों के एल्बम में भी काम किया है।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *