https://acommuniquenetwork.co.in

https://acommuniquenetwork.co.in

सीतापुर रोड ताड़ीखाना क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए पहुंची LDA टीम बैरंग लौट गई

लखनऊ सीतापुर रोड ताड़ीखाना क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए पहुंची LDA टीम बैरंग लौट गई। 23 अप्रैल 2026 को जारी ध्वस्तीकरण आदेश के बावजूद बिल्डिंग को गिराया नहीं गया, बल्कि मौके पर पहुंची टीम ने उसे दोबारा सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह निर्माण अजय कुमार गुप्ता (अजय क्लॉथ हाउस) का है, जिसे करीब 2 साल पहले 8 दिसंबर 2023 को भी अवैध निर्माण को सील किया गया था, लेकिन इसके बावजूद बिल्डिंग पूरी तरह बनकर तैयार हो गई।
कार्रवाई को लेकर LDA अधिकारियों से जानकारी की गई तो कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली, सबसे बड़ी बात यह है कि गिराने के आदेश के बाद भी बिल्डिंग नहीं गिराई गई, इसका मतलब यह हुआ कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया और सरकारी संसाधनों का भी दुरुपयोग किया गया।

सील बिल्डिंग ढाई साल में पूरी तरह बनकर तैयार हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *