याहियागंज में सकरी गली में विशाल व्यवसायिक बिल्डिंग का निर्माण जारी विवादित रह चुकी 10 हजार वर्ग फीट से अधिक भूमि पर किया जा रहा है निर्माण कार्य जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह का खुला संरक्षण, चल रहा है बड़ा खेल

लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन [ज़ोन-7] के थाना चौक क्षेत्र स्थित याहिया गंज बाजार में ठाकुर द्वारा, पत्तल वाली गली, टेढ़ी बाजार में सकरी गली में 10 हजार वर्ग फीट से अधिक भूमि पर अवैध खनन करके आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण जारी है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण को लेकर एक वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा हस्तक्षेप भी किया जा चुका है। काफी प्रयासों के बाद मामला निपटाया गया। वही इस प्रकरण में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की गई है। कुछ अधिवक्ता भी प्रकरण को लेकर अधिकारियों से भेंट करने वाले हैं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *