लखनऊ 9 मई मई मास की शुरुआत मजदूर दिवस से होती है। इस वर्ष मई मास बजरंग बली की जयंती के भव्य आयोजन भंडारे संग ,महाराणा प्रताप जयंती , मातृ शक्ति को समर्पित मातृ दिवस भी मना रहे है ।ऐसै विविध आयोजनो से भरपूर मऍई मास के आयोजन पर मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब ने संस्थापक अध्यक्ष स्मृति शेष एस एम पारी द्वारा प्रारम्भ किये गये मजबूर दिवस को सम्पन्न करने की कमान मंजू श्रीवास्तव ने क्लब के सदस्यो के साथ संभाली। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, विशिष्ट अतिथि गोविन्द नरायण शुक्ला बार एसोसिएशन अध्यक्ष की उपस्थिति मे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्मृतिशेष वरिष्ठ फोटोग्राफर एस एम पारी को पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का आगाज रिद्धिमा श्रीवास्तव के द्वारा गणेश वंदन से हुआ। तत्पश्चात सेमी क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुती हुई। मुरलीधर आहूजा , रिजवान खान ,रंगनाथ तिवारी, अभिषेक मिश्रा ,आदिल पारी, खुर्शीद खान दिव्यांश श्रीवास्तव के संयोजन मे कविताओ और शायरी की गूंज शामे अवध मे गूंजी। डा खन्ना वासिफ फारूकी की अध्यक्षता और मुकुल महान के मंच संचालन मे राम प्रकाश बेखुद ,संजय मिश्रा शौक़,नदीम फारुख ,-मोहम्मद अली साहिल, शकील गयावी,मोईन अल्वी,डॉ प्रवीण राही,अभिश्रेष्ठ तिवारी,डॉ सुधा मिश्रा,डॉ सरला शर्मा,अनुपम श्रीवास्तव शिवांश पाण्डे ने अपनी अपनी विविधतापूर्ण रचनाओ से भाव विभोर करके दर्शको की भरपूर वाह वाह समेटी।सी.पी. पाण्डेय, रजनीश यादव, संदीप रस्तोगी, अशोक दत्ता, नीरज जायसवाल, आर. बी. थापा, कमाल बेग, नदीम जाफर, आकाश गौतम विजय सिंह सनी, सुनील रावत, मनु चन्द्रा, प्रताप कुमार, सविनय श्रीवास्तव, मो. जुबेर, विनय कुमार, रवि साहू, मो. शमीम, सुरेन्द्र कुमार जरगाम हैदर, सज्जाद बाकर, अजय शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, हेमवंत सिंह, गजेन्द्र सिंह रावत, अभिषेक माथुर, अमित वर्मा, मुकेश गुप्ता बृजेश भाटिया, सोमेश गुहा, रवि यादव, राज किशोर रज्जू, राजेश कुमार, महेश दीक्षित, नवनीत गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, प्रशांत गोयल, पंकज त्रिपाठी, नईम अहमद बख्श, अरशाना, अतुल कुमार मिश्रा, संजय अस्थाना, राजीव रावत, एजाज अली, अविनाश निगम, सत्य प्रकाश गुप्ता मो० फैसल, परमानन्द प्रसाद, ज्योति किरन, राजेश कुमार, दीपक शर्मा सहित तमाम सदस्य मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के आयोजन मे सम्मिलित हुए।
