WhatsApp Image 2026 05 26 at 15.41.40

गंगा दशहरा एवं बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर परमार्थ सेवा

लखनऊ 26 मई 2026 गंगा दशहरा एवं बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर शिव संस्कृति कला फाउंडेशन द्वारा संस्थापिका मीठू रॉय के नेतृत्व में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026 05 26 at 15.41.41

सर्वप्रथम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके सुख-दुख साझा किए। इस दौरान बुजुर्गों को शरबत एवं फलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की कार्यकारिणी समिति से संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी श्वेता श्रीवास्तव, कार्यकारिणी महामंत्री अर्पिता कुंडू, संयोजिका स्वाति श्रीवास्तव एवं समिति सदस्य प्रिया यादव उपस्थित रहीं। संस्था सचिव असीम राय ने सामग्री वितरण का कार्यभार संभाला।

WhatsApp Image 2026 05 26 at 22.52.18

भीषण ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए संस्था द्वारा बाल आश्रम में भी शरबत एवं फलों की सेवा की गई। इसके साथ ही प्रकृति के अभिन्न अंग पशु-पक्षियों के लिए भी सेवा कार्य किए गए। गाय, बैलों के लिए चारा, फल एवं जल-पात्रों की व्यवस्था की गई।

संस्थापिका मीठू रॉय ने कहा, “ईश्वर की कृपा और सभी सदस्यों के सहयोग से बड़े मंगल का यह सेवा कार्य सफल रहा। बुढ़वा मंगल के पूरे माह में निराश्रित, असहाय, दिव्यांग एवं बुजुर्गों की सेवा ही हमारे सात्विक कर्म का प्रमाण है।”

संस्था ने संकल्प लिया कि आगे भी भीषण गर्मी में अपने आसपास के क्षेत्रों में मानव, पशु-पक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करती रहेगी।

संदेश: इस तपती धरती को शीतलता देने हेतु जीव-जंतु व प्रकृति की रक्षा करें एवं अपने आसपास उनके भोजन-पानी की व्यवस्था करें।