माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में ‘माहवारी- अब टूटेगी चुप्पी हमारी’ की एक कार्यशाला लाइफ हॉस्पिटल एवं सृजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाइफ हॉस्पिटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में 80 से ऊपर महिलाओं/किशोरियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माहवारी स्वच्छता अभियान हिम्मत के कोऑर्डिनेटर डॉ अमित सक्सेना ने पीरियड्स से जुड़ी सामाजिक समस्याओं के पीछे के छुपे कारणों को बताकर किया।

लाइफ हॉस्पिटल की डायरेक्टर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ दीप्ति गुप्ता ने बहुत ही बारीकी से पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पीरियड्स के दर्द यदि ज़रूरत से ज्यादा है तो एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। डॉ दीप्ति ने वहां पर आए हुए 4 मरीजों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। एक मरीज 7 साल से पीरियड्स के दर्द से पीड़ित थी तो एक की बिना अल्ट्रासाउंड किये सफाई कर दी गयी थी। इन मरीजों के माध्यम से डॉ दीप्ति ने बताया कि पीरियड्स को कभी हल्के में न लें, वो शरीर की सबसे ज़रूरी चीज़ है। डॉ दीप्ति ने लाइफ हॉस्पिटल में उपलब्ध सभी आधुनिक विशेषताओं के बारे में बताया जिससे महिलाएं अपनी हर बीमारी का इलाज करा सकती हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में 1090 की इंस्पेक्टर श्रीमती शारदा चौधरी एवं एसडीएम गाज़ियाबाद अमित त्रिपाठी की पत्नी चित्रा त्रिपाठी उपस्थित रहीं। शारदा चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को 1090 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

हिम्मत अभियान के अंतर्गत आयी हुई सभी महिलाओं को मेंस्ट्रुअल ब्रेसलेट बांधे गए। गुड़िया ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू वर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड्स एवं नीरज सक्सेना द्वारा पीरियड्स दर्द की दवाई उपलब्ध कराई गई। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गए।

वर्कशॉप में मीना भारती, डॉ अर्चना सक्सेना, सुमन यादव, नूतन द्विवेदी, विवेक, स्मिता, श्वेता, आयुषी, सोनम, ममता शुक्ला, बबली यादव, अमिता त्रिपाठी, रिद्धि, नेहा, सोनिया, सुचित, परागी, दिव्या भारती, रेनू सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *