लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

लखनऊ, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।

उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-200 पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना।

कैंट विधानसभा के बूथ संख्या-92 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ का श्रवण किया। वहीं उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-389 पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इसी क्रम में हलवासिया कोर्ट स्थित बूथ संख्या-234 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी, सुधीर हलवासिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *