शिक्षा व्यवस्था को लेकर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद अब E20 (एथेनॉल मिश्रित ईंधन) को लेकर नए आंदोलन की तैयारी
नई दिल्ली – शिक्षा व्यवस्था को लेकर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद अब E20 (एथेनॉल मिश्रित ईंधन) को लेकर नए आंदोलन की तैयारी की जा रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 1 अगस्त को दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में “नेशनल टाउनहॉल” आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें E20 से प्रभावित लोगों को आमंत्रित किया गया है, जबकि अन्य लोगों के लिए वर्चुअल रूप से जुड़ने की व्यवस्था भी रहेगी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज है, हालांकि आंदोलन के प्रभाव और दायरे को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।












