महिला योगशक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा। हमारी रीत, हमारी तीज शीर्षक पर आधारित सावन उत्सव
8 अगस्त दिन शनिवार को महिला योगशक्ति परिवार ने सावन उत्सव को हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा। हमारी रीत, हमारी तीज थीम को ध्यान रखते हुए बहुत ही हर्ष, उल्लास के साथ मनाया । सावन उत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक कजरी तीज गायन था, इसके अलावा सावन प्रश्नोत्तरी ने सभी सावन सुंदरियों का मन मोह लिया । ओपन माइक में सभी लोगों ने अपने मन की बातों को व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जो सबसे अलग था वह यह था कि प्रत्येक महिला सावन सुंदरी(TEEJ QUEEN)थी और सभी सखियों ने मिलजुल कजरी, तीज ,नृत्य गायन पारंपरिक रील बनाने तक में सहभागिता की। किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता नहीं रखी गई थी सिर्फ और सिर्फ सखियों के साथ इस उत्सव को मनाने की योजना रखी गई थी 90% महिलाएं 50 वर्ष के ऊपर थी आज के आयोजन में। किसी को भी खाली हाथ घर नहीं भेजा गया । सभी को उपहार देकर घर भेजा गया। संस्थापिका कुसुम पाठक जी का सावन उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य यही था कि सभी महिलाएं आपस में मिलजुल कर प्रेम पूर्वक एकता का संदेश दें और अपनी परंपरा और रीति रिवाज का एक जुटता से समाज में प्रचार- प्रसार करें। इस प्रकार के उत्सव और कार्यक्रम से महिलाओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य से किया गया जिसमें सभी ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लियाl मंच संचालन की भूमिका में नीता श्रीवास्तव जी रही। महिला योगशक्ति की मुख्य कार्यकारिणी टीम में मुख्य रूप से सुमन पांडे , सुनीता शुक्ला, निर्मला द्विवेदी, चंद्रकला सिंह, अलका सिंह, संगीता यादव, पूनम अवस्थी, कामाक्षी शुक्ला, नीलम विश्वकर्मा, क्षमा श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता जी ने अथक परिश्रम से कार्यक्रम को सफल बनाया। सावन उत्सव में हमारे सम्मानित एवं वरिष्ठ सदस्यों में
सीमा चतुर्वेदी,मंजू श्रीवास्तव,बीना पटेल,सुषमा निगम,Amita Moitra ,चित्रा द्विवेदी,प्रतिभा श्रीवास्तव,अशोक श्रीवास्तव,गुडिया , रचना पाल,निहारिका,शिवानी शुक्ला ,पूनम खरे और शालिनी की गरिमामई उपस्थिति रही।
महिला योग शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका कुसुम पाठक जो कि पेशे से शिक्षक है आज इस कार्यक्रम के दौरान हमारे प्रधान संपादक से वार्ता की और भविष्य कार्यक्रमों के बारे में बताया
सावन उत्सव में प्रतिभागी महिलाओं द्वारा फैशन परेड किया गया महिलाओं ने बहुत ही उत्साह के साथ खुले दिल से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया













