लखनऊ हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026, शनिवार को शाम 4ः00 बजे मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा गणेश वंदना से किया गया। इसके पश्चात संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ईश वंदना की गई। कार्यक्रम में संस्था के संपादक एवं वैश्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ‘शिमला परिवार’, संयोजक अनीता गुप्ता, अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, महामंत्री इंदिरा उपाध्याय, संरक्षक दीपमाला, संरक्षक उषा अग्निहोत्री, रामकृष्ण मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी तथा राष्ट्रीय धर्म सेना के अध्यक्ष आशीष तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मेधावी बच्चों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र गुप्ता ‘शिमला परिवार’ ने कहा कि बच्चों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है और उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रिया गुप्ता, श्वेता धमीजा, श्रद्धा सक्सेना श्रुति सक्सेना, संजीव श्रीवास्तव, राजीव मेहरो़त्रा, दीपेन्द्र गुप्ता मुरादाबाद सहित बच्चों के माता-पिता एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
