सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा/संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ के भारतीय प्रकाशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
रिपोर्ट्स और मीडिया सूत्रों के मुताबिक प्रकाशक, “पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया” (PRHI) पांडुलिपि के कुछ संवेदनशील हिस्सों—विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकातों व बयानों, आरएसएस (RSS) और भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़े संदर्भों में बदलाव और कटौती कराना चाहता था.
सोनिया गांधी ने अपनी बात पर कायम रहते हुए किसी भी तरह के संपादन या कटौती से इनकार कर दिया, जिसके बाद पेंगुइन इंडिया ने भारत में इसे छापने से पैर खींच लिए.
पेंगुइन इंडिया के हटने के बाद अब ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ (HarperCollins India) भारत में इसके प्रकाशन अधिकार हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे है.
अमेरिकी प्रकाशक “अल्फ़्रेड ए. नॉफ़” (Knopf) ने इसका प्रकाशन किया है. 10 नवंबर 2026 को वैश्विक स्तर पर अमेरिकी प्रकाशक ‘अल्फ़्रेड ए. नॉफ़’ (Knopf) द्वारा रिलीज होने वाली इस किताब में इटली से भारत तक के सफर, राजीव गांधी से शादी और नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक सफर के अनसुने पन्ने दर्ज हैं

