टेलीग्राम के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी और पेपर लीक नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे भारत में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि सरकारी आदेश के बाद गूगल ने टेलीग्राम को भारत में अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है, जिसके चलते नए एंड्रॉयड यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, ऐप अभी भी एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
सूत्रों के अनुसार, 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

