कांग्रेस के सीनियर लीडर आसिम वकार ने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की लगाम पर्दे के पीछे अमित शाह के हाथ में है। आसिम वकार ने आरोप लगाया कि बहुत से लोग बीजेपी और अमित शाह के लिए काम करते हैं। कुछ लोग मुकदमे और जेल के डर से, तो कुछ अपना खजाना बढ़ाने के लिए ऐसा करते हैं।
