इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने 1,413 दिन लगातार सत्ता में रहकर देश के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ‘मित्र’ कहा।
मेलोनी ने जवाब में मोदी को ‘प्रिय मित्र’ कहते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत-इटली संबंध आज पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। दोनों देशों ने मई 2026 में रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाया था।
इस साझेदारी में रक्षा, व्यापार-निवेश, तकनीक और IMEC जैसे क्षेत्रों में सहयोग प्रमुख है। दोनों देशों ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक ले जाने और रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग व सह-उत्पादन बढ़ाने पर भी सहमति जताई है।
